Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Jul 2023 · 1 min read

मुसाफिर

बचपन में मां का आंचल मिला
फिर मां की गोद में सर रखकर बड़ा हुआ
फिर मां ने कंधे पर एक थैला लटका दिया
उस थैले में जिंदगी नाम की पुस्तकों को रख दिया।

अब जिंदगी ने मुझको भी एक मुसाफिर बना दिया……

पुस्तकों को पढ़ा मने अनमने ढंग से
कभी इधर कभी उधर
पुस्तकों का बोझ कंधे पर लाद लिया
बढे जिंदगी की राह पर
जिंदगी को हमसफर बना लिया।

अब जिंदगी ने मुझको भी एक हमसफर बना दिया …….
हसीन रास्ते जिंदगी मैं मिले तो बहुत
ना कभी किसी से रश्क हुआ
सीधी साधी भोली भाली सी इस जिंदगी में
अपनों के अपनेपन के एहसास ने हमको दबा दिया।

जिंदगी ने मुझको भी हमसफर….

हरमिंदर कौर
यूपी अमरोहा
स्वरचित रचना

Loading...