Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Jul 2023 · 1 min read

ज़रूरतमंद की मदद

कर मदद उसकी
दिल से दुआ मिलेगी
देखकर मुस्कुराता उसको
जीने की वजह मिलेगी

है हताश वो ज़िंदगी से
लुट गया है सबकुछ उसका
छोड़ दी है अब आस उसने
अब तू ही बन जा सहारा उसका

कूड़े के ढेर में ढूँढ रहा कुछ
गली के कुत्तों से भिड़ रहा है
देखो क्या हो गई हालत उसकी
कहाँ जाकर ख़ाना ढूँढ रहा है

लाज़मी है ये आंसू
उसकी आँखों में आज
मिलना चाहिए कोई तो
इन आंसुओं को पोंछ दे आज

उसके बिखरे बाल, फटे कपड़े
कर रहे है बयान हालत उसकी
बढ़ा मदद का हाथ, है सही समय
संवर जाएगी तक़दीर उसकी

उजड़ी ज़िंदगी को बसाना
है सबसे पुण्य का कर्म यारों
है नहीं मदद ये एक शक्स की
पूरे परिवार का भविष्य संवर जाएगा यारों

न चार धाम, न ही हज
जाने की ज़रूरत पड़ेगी तुमको
उस शक्स की ही नहीं
रब की भी दुआ मिलेगी तुमको।

Loading...