Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Jun 2023 · 1 min read

दशहरा

आज पर्व है असत्य पर सत्य की विजय का
रावण पर राम की विजय का
दानवों और दैत्य पर देवी दुर्गा विजय का
समय का चक्र चलता रहता है
कल का किसी को पता नही
यह जीवन एक सपना है
मानव जो हमेशा देखता है
सोते और जागते हुए
आज पर्व है असत्य पर सत्य की विजय का
आज प्रण करे सत्य आचरण का
धर्म की रक्षा करने का
मानव मात्र की सेवा करने का
मानव की सेवा ही ईश्वर सेवा है
यह दिन बार बार आये
खुशियाँ जीवन में लाये
‘अजुम’ आओ खुशी से दशहरा मनाये
देश को समृद्ध बनाये

नाम-मनमोहन लाल गुप्ता
पता-मोहल्ला जाब्तागंज, नजीबाबाद, जिला बिजनौर, यूपी
मोबाइल नंबर-9152859828

Loading...