Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Jun 2023 · 2 min read

एक नायक भक्त महान 🌿🌿

एक नायक देश भक्त महान
🌿🇮🇳🌿👉🔥🐚✈️

गुरु का मतलब बड़ा महान
माता पिता छोड़ इक जन

गुरु से बड़ा ना कोई जग में
ज्ञान खोज मे निकले शिष्य

विवेकानंद नरेंद्र एक महान
गांव गांव शहर नगर नगर

नदी नाले सागर तट होकर
कंकड़ पत्थर चट्टानों पर भूखे

प्यासे नंगे पद पथ रात दिन
निरंतर चल गामी खोज लिया

ब्रह्मचारी ब्रह्माण्डी चमत्कारी
गुरु मिला गंगा नद्य तट पर

शांत सौम्य मृदुल शिष्टाचारी
आ जा नरेंद्र तेरी इंतज़ार में था

अनजाने से निज नाम सुन
चक्कराया शिष्य अनजान

दंडवत कर प्रणाम रामकृष्ण
परमहंस अंतर्यामी एक नामी

गुरु के शिष्य बने पथ गामी
ज्ञान खातिर छोड़ चले राजवाड़े

वैभव विशाल नंगे पद कदमों
से नाप रहे पथ कांटे हटा ज्ञान

सत्य दर्शन करा बन गए एक
जननायक ब्रह्मचारी विवेकानंद

धरतीपुत्र शक्तिशाली शिष्य जो
थे सेना नायक देश भक्त महान

दूर देश जाकर पश्चिम में संघर्षों
से व्याख्यान एक अवसर पाया

कक्ष में गोरे जनों को नहीं भाया
बोला ये साधु संन्यासी का कोई

मंच नहीं अर्द्ध वस्त्रधारी है कौन
यहां असमंजस में पड़े गोरे तभी

गूंजी मधुर वाणी एक ध्वनि वहां
हाथ जोड़ बोले रहे भक्त महान

मेरे प्यारे भाई बहन माता पिता
इस देश के प्यारे जन सन्यासी

का करें प्रणाम स्वीकार दूर देश
भारत माता ने बड़ी आशा से

भेजा यहां भारत भारती संदेश
सुनाने आप विद्वतजनों के पास

आज्ञा पा व्याख्यान शुरू किया
शून्य पर सात दिन और सात रात

चिनगारी सी फैली भारत ज्ञान
हिन्दुस्तानी ज्ञान से नतमस्तक हो
घबरा उठा सारा इंगलीशस्तान

परतंत्रता के सहस्त्र ताली से
स्वतंत्रता देवी की जग गई

स्वतंत्र होने की आस अरमान
लाल ने भर दिया शक्ति संचार

भारत को विश्व गुरु बनने की
राहो पर अब बढ गए गोरे पाद
तू आजादी दो मैं खून दुंगा

हुंकार सुन हिल गया क्षण में
पूरा इंगलीश व इंगलीशस्तान

भारत ने अपनी शक्ति पहचान
एकजुट हो हाथ लिए स्वतंत्रता

झण्डा निकल पड़े सारे जन जहां
जय भारत जय भारतीय ध्वनि

हुँकार सुन अंग्रेजों भारत छोड़ यहां
स्वतंत्रता की क्रांति जगा लाल ने

अंगार सुलग चिनगारी फैल गयी
जन गण मन गांव कस्बे नगरों में

एक साथ बोल उठा देश हमारा
जय भारत जय हिन्दुस्तान

छोड़ अंग्रेज मेरा देश भारत महान
जल्दी भागो यहां से इंगलीशस्तान

सतत् परिश्रम बलिदानों से बेड़ी
तोड़ परतंत्रता की पायी स्वतंत्रता

स्वच्छंद विचरन करते हिंद जन पूरे
हिंदुस्तान मेरा भारत है महान

परमहंस शिष्य आज्ञाकारी सदाचारी
देश भक्त हुए सफल विवेकानंद महान

🌿🌿🌿🇮🇳🌿🌿🌿🌿♥️🌿🌿

तारकेश्‍वर प्रसाद तरूण

Loading...