Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

तितली के तेरे पंख

रंग बिरंगे तितली के पंख
रस को आस प्यासी भटकन
सुखी होता है जिससे जीवन
पाती लिख दी नाम तुम्हारे…
सीमा रेखा छूने को
नित नये नये सपन सजाती
उठती गिरती और मरती जाती
पर मोह न आकाश का तजती
जीवन की साम बस नाम तुम्हारे…
मन की पुस्तक के पृष्ठों पर
अंकित करते तितली के पंख
इन्द्र धनुष सी शोभा न्यारी
लगते है जो शिल्पी के घर
नयनों के दर्पण में
चित्र बनते बस नाम तुम्हारे…
कूल और धाराओं में
बनते ज्वार के घर
प्राण हमारे थके अकेले
‘अंजुम’ सागर की मोती सीपी
बस करता हूँ नाम तुम्हारे…

नाम-मनमोहन लाल गुप्ता
पता-मोहल्ला जाब्तागंज, नजीबाबाद, जिला बिजनौर 246763, यूपी
मोबाइल नंबर-9152859828

Loading...