Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

जीवन हमारा रैन बसेरा

जीवन हमारा रैन बसेरा
मूर्ख करता है मेरा मेरा
प्राण का पंछी बंद पिंजरे से
उड़ना चाहता है स्वच्छंद
हाड़, मां का बना है कारा
इस पिंजरे में ऋषि का डेरा
जीवन हमारा रैन बसेरा
मूर्ख करता है मेरा मेरा
इस पिंजरे पर पांच पहरेदार
बंदे रहना तू होशियार
काम, क्रोध से मत कर प्यार
शांत भाव से दुखियों से कर प्यार
जीवन हमारा रैन बसेरा
मूर्ख करता है मेरा मेरा
सुंदर से इसके चार आधार
जिनकों करते हैं सब प्यार
इन सबका गृहस्थ है आधार
जो खोलता स्वर्ग का द्वार
जीवन हमारा रैन बसेरा
मूर्ख करता है मेरा मेरा
‘ अंजुम’ दार्शनिकता का भी यही आधार
इसके बिना मानव नहीं होता भव पार
शत्रु पक्ष से भी तू कर प्यार
इसके द्वारा होगा तेरा उद्धार
जीवन हमारा रैन बसेरा
मूर्ख करता है मेरा मेरा

नाम- मनमोहन लाल गुप्ता
मोहल्ला जाब्तागंज, नजीबाबाद, जिला बिजनौर, यूपी
मोबाइल नंबर 9927140483

Loading...