Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

निस्वार्थ प्रेम का नाम है पापा

दुनिया में निस्वार्थ प्रेम का नाम है पापा
टूटे हिम्मत तो कभी हौंसले का नाम है पापा
डरे मन तो हिम्मत का नाम है पापा
कड़ी धूप में छांव का नाम है पापा

छोटी-छोटी खुशियां संजोने वाले का नाम है पापा
कांटे हटाकर फूल देने वाले का नाम है पापा
सु़ख देने और दुख हरने वाले का नाम है पापा
दिल की दौलत के सागर का नाम है पापा

भंवर में अटकी नैया के साहिल का नाम है पापा
धरती पर भगवान के रूप का नाम है पापा
रिश्तों की फसल के अंकु़र का नाम है पापा
टूटी हो आशा तो उम्मीदों का नाम है पापा

अच्छाई-बुराई के फर्क को बताने वाले का नाम है पापा
संतान की हसरतें पूरी करने को पसीना बहाने वाले का नाम है पापा
बिना दर्द सबकुछ समर्पित करने वाले का नाम है पापा
उलझनों का सुलझाने वाले का नाम है पापा

हर मुसीबत से बचाने वाली ढाल का नाम है पापा
खुशियों को खुशियों से मिलाने वाले पुल का नाम है पापा
अनुभवी जीवन के प्रथम पृष्ठ का नाम है पापा
जिंदगी आपने दी, जिंदगी आपके नाम है पापा

नाम-मनमोहन लाल गुप्ता
मोबाइल नंबर-9927140483

Loading...