Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

तुम

तुम प्यार भरी अंखियां हो
तुम सौंदर्य का एक रस हो
मन की वीणा की सरगम हो
दिल में उठती एक उमंग हो
उम्र की दहलीज का एक कदम हो
नदी सी उमड़ती एक हलचल हो
विरह की दर्द युक्त तड़पन हो
मिलन का प्यार भरा उल्लास हो
मेघ की बेला की तुम लड़ी हो
भावनाओं का साकार रूप हो
एक सच्चा मित्र भी तुम हो
तुम मेरी कल्पना की गति हो
स्वप्न की प्यारी सी सुंदरी हो
जो केवल मेरे लिए बनी हो
प्रकृति की सुंदरता से भरी हो
जागी आंखों का सपना हो
‘अंजुम’ रोम रोम की तुम आवाज हो
हृदय की प्यारी कंपन हो
उम्र की साधना की तस्वीर हो
आखिर तुम मेरी सब कुछ हो….

नाम-मनमोहन लाल गुप्ता
मोबाइल-9927140483

Loading...