Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

सपनों का महल

सपनो का महल
जो बिना आधार खड़ा है
उसके चित्र अपनत्व के है
स्मृति के रूप में खड़ा है
भग्नावशेष खंडर सा
मूक हिमालय सा खड़ा है
विचारों की लड़ी पिरोकर
हार बनाने को खड़ा है
यह महल पुराने समय का
जिसमें स्वप्न का उभार सा खड़ा है
जीवन तो अनिश्चित है
सपनों के महल पर खड़ा है
इस महल के दरवाजे हमेशा खुले है
स्मृति का शिला रूप खड़ा है
जीवन स्मृति रेखा
बनकर मूक स्थिर खड़ा
कैसे बताए हाल ’अंजुम’
सपनों का साकार महल खड़ा है

नाम-मनमोहन लाल गुप्ता ’अंजुम’
जाब्तागंज, नजीबाबाद, जिला बिजनौर, यूपी
मोबाइल नंबर-9152859828

Loading...