Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

लोहा ही नहीं धार भी उधार की उनकी

जो कुछ बुरा है अपने जीवन में
किया-धरा नहीं अपना वह
उनने धरा दिया जबरन और अनधिकार

उनके जीवन में
जो भी दिखती है धार
वह सब है बहुजनों से छीना छल कपट वाला
ले उधार नहीं
धोखा दे हमारे लोहे से
बना ली उनने अपनी धार

जबकि जो भी है अपने जीवन में लोहा सोना
जिस भी ऐक्शन में अपने लगते हैं सान औ’ धार
बुद्ध, कबीर, रैदास, फुले, बाबा साहेब जैसे पुरखों से उनके जरूर से जुड़ते हैं तार

लाख चुकाओ चुक नहीं सकता एक भी कतरा
बाबा साहेब एवं उन जैसों से पाए ऋण का
जो उनसे मिला उधार!

Loading...