Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

नए मुहावरे का चाँद

नीम रौशनी चाँद की
शीतल होती रात की

नीम अंधेरा चाँद का
गहना सा है धरती का

नीम रौशनी और अंधेरा
दुन्नो मिल जब डाले डेरा
धरती जाती सँवर ग़ज़ब
चाँद का इतराना इस पर
लागे भला भोरा करतब

चाँद धरा से दूर न अब
पुए पकते न गुड़ के अब
सूत न काटती अब बुढ़िया
पानी गर मिल जाए वहाँ तो
धरती सी हो जाए चंदा की दुनिया

धरती सा चाँद का होना ठीक नहीं
कि धरती की दुनिया ठीक नहीं

नादां बच्चे भले अब भी ठगे जाएं
चाँद कहानियां अब भी सुनी जाएं
चाँद कथाएं रहें भले अब भी
बच्चे भी फुसलाये जाएं सही

सगरे रस्मी ज्ञान अब चांद के फीके
विज्ञान ने खोल डाले जब रहस्य समूचे

चांद सा रौशन चेहरा जब बोलो
सोचो समझो और तर्क पर तौलो
छुपे गड्ढे ज्यों चाँद के चेहरे के पीछे
रौशन चेहरे का यूँ मतलब क्या
जबतक उसके पीछे के दाग न रीते।

Loading...