Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

प्रेम पत्र बचाने के शब्द-व्यापारी

वह घोषित रूप से
प्रेम पत्र बचाने के एजेंडे पर है
प्रेम पत्र बचाना जबकि
उसका ध्येय हो नहीं सकता कतई
उसके पुरखों ने कब की है
प्रेम पत्र की रखवारी
कब बचाया है प्रेम
प्रेम पत्र से उसने
कब रखा है प्रेम का वास्ता

उधार खाते के प्रेम पर
अक्षत प्रेमपत्र सिरजन सम्भव है क्या
बोल बोल
अरे दिल खोल बोल
दिल के अपने कपट कपाट
खोल बोल
ऐ प्रेम पत्र बचाने के शब्द-व्यापारी?

प्रेम को जो खाते आया है
प्रेम को जो घटाते आया है
प्रेम की जगह जो
जात का ऊँच नीच घटाते आया है
वह क्या बचाएगा प्रेम पत्र!
वह बचाएगा क्या प्रेम पत्र?
वह क्यों बचाएगा प्रेम पत्र?

Loading...