Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

प्यार -भरी अर्जी!

तुम मेरा श्रृंगार तुम मेरा गहना
तुम से बस यही है कहना
मैं ही बस तुम्हारी प्रियतमा
बाकी सब तुम्हारी बहना।

रहोगे चरित्रवान,सच्चे तो
घर-गृहस्थी का हर सुख मिलेगा
अगर देखा नजर-भर किसी को
तो यकीनन बेलन चलेगा।

पतिदेव अपनी पत्नि की
ये विनती जान लेना
दो आंखे प्यार भरी मेरी और
दो आँखे जासूस-सी मेरी तुम पर
ये अपने दिल-दिमाग से मान लेना।

मेरी इस सच्ची अर्ज का
न कहीं झूठा सीला देना
मेरी इस प्यार-भरी अर्जी को
न कभी भी भूला देना !

प्रिया प्रिंसेस पवाँर
Priya princess Panwar
स्वरचित,मौलिक

Loading...