Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

मैं बिटिया तेरी परछाई

माँँ, मुझे न समझो चीज पराई
मैं बोझ नहीं तेरे घर की
मैं बिटिया तेरी परछाई ।

मैं नाजुक सी चिड़िया
रंगीन स्वप्न के पंख लिये
जब घिरी घने अंधेरों में
तुमने रखे चहुँओर दिये ।

मैं झूली तेरी बाहों में
घूमी तेरे संग मेलों में
मैं हँसती, मैं रोती थी
गुड्डे-गुड़ियों के खेलों में
मैं डाँँट से तेरी डरती थी
लाड़ पे तेरे इठलाई ;
मैं बोझ नहीं तेरे घर की
मैं बिटिया तेरी परछाई ।

माँँ, सुनकर बात विदाई की
आँँख मेरी फिर भर आई
इस भाँँति मुझे न जुदा करो
मैं बिटिया तेरी परछाई
मैं बिटिया तेरी परछाई ।।

(मोहिनी तिवारी)

Loading...