Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

कैसे कह दूँ ?

लोगों में खटपट
संसद में जमघट
दुतरफी बातें
सुबकती रातें
लुटती लाज
मौन समाज
तरसता बचपन
उलझता जीवन !
तरक्की के धागे अभी बेहद कच्चे हैं
मैं कैसे कह दूँ
हालात अच्छे हैं …?

(मोहिनी तिवारी)

Loading...