Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

धीरज न खोना

मन का धीरज
सबसे कीमती
खोने न देना
इतनी है विनती ।

सफलता तक बचा लो
उसके बाद भी सम्भालो
धीरज है बड़ी चीज
छोड़ना न इसे हरगीज ।

धीरज है बड़ा धन
जो पा ले नहीं निर्धन
धीरज है मधूवन
समझे जन जन।

धीरज सहायक
प्रशंसा के लायक
मन का धीरज
सर्वोत्तम फलदायक ।

धीरज का गुणगान कर
धीरज का सम्मान कर
ईश्वर से भी यही कामना
धीरज की रहे भावना ।

Loading...