Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Oct 2023 · 1 min read

मैं तो महज इतिहास हूँ

मैं तो महज इतिहास हूँ
कुछ तो लिखा हूँ
कुछ अनलिखा हूँ
मैं तो महज इतिहास हूँ
देखे हैं पूर्वज सभी
हुए जो अग्रज कभी
मैं तो महज इतिहास हूँ
सभ्यताओं को देखा
न बचा अनदेखा
मैं तो महज इतिहास हूँ
वक्त को समेटता
अपने में लपेटता
मैं तो महज इतिहास हूँ
V9द मैं अतीत हूँ
हार हूँ मैं जीत हूँ
मैं तो महज इतिहास हूँ

स्वरचित
( V9द चौहान )

Loading...