Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

धोखा

धोखा एक स्वाद जिसे चख लिया कर
जब अपने ही दें तो इसे रख लिया कर।
सही वक्त आने बहुत देर हो जाएगी,
खुद से पहले लोगों को परख लिया कर।

कई मिलेंगे होंगे भी बातों पर जान देने वाले,
कटे पर खंजर सहलाएंगे वही घात देने वाले।
बुरे वक्त में आखरी तक कोई साथ देगा नहीं,
दरिया में डूबोएंगे तुझे अपना हांथ देने वाले।

इससे पहले कि तेरा सब कुछ बर्बाद हो जाए,
आत्मा भी टूटे विश्वास जल कर राख हो जाए।
आंख खोल कर इंसानों की परख करना सीख,
इससे पहले कि कोई तेरा तुझे बर्बाद कर जाए।

Loading...