Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

एक चिडियाँ पिंजरे में 

एक पिंजरे की

मजबूर चिडियाँ सी

वो ,,

अपने पंखों को

सिकोड लेती है

फडफडाने से पहले।

वो किसी कुएँ की

मेंढकी सी

रोक लेती है

अपने फुदकने

वाले भाव को ,

और बस गोल- गोल

घूमती रहती है।

मजे से अपने कूप में ।

वो एक पोखर की

मछली सी ,

आँखे बंद कर

भी ,

बता सकती है

अपने तैरने की सीमा,

इस तरह,

अपने घरौदे की

खिड़की से

बस झाँक कर

देख लेती है

उन्मुक्त पंछियों को,

बादलों को,

हवाई जहाज को ।

सडक पर हो हो करके

दोस्तो संग

ताली बजाकर

हंसते पुरुषों की आवाज सुनकर

तुरंत, खिड़की बंद कर देती है।

कि, कहीं

वो भी

बगावत न कर बैठे ।

इस तरह

उसके भीतर

सुरक्षित रहती है

एक चिडिया

एक मछली ।

और,

एक मेढकी।

समाप्त

कविता पूनम पांडे

Loading...