Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

एक सपना

एक सपना है ,

सच्चा सपना ,

उसमें ,

दूध भरा गिलास है ,

दाल- रोटी वाली थाली है ,

खाट है ,

कंबल- रजाई वाला ,

मटकी है, सुराही है ,

गुल्लक है ,

जो ,सिक्कों के

बोझ से

भारी, होती

जाती है ,

नींद है ,

उसमें ,आता रहता है ,

मीठा- मीठा सपना ,

अचछा लगा ना ,

मेरा सपना ,

तालाब खोदते

दोनो पति पत्नी

को,

उनके किशोर होते

बेटे ने,

बताया,

अपना सपना ।

Loading...