Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

मुझमें एक जन सेवक है,

मेरा भाषण सुनने वालो,

एक नजर मुझ पर दौड़ालो,

मेरे ,मतदाताओ,

मुझ पर तरस खाओ,

मुझमें एक सच्चा,

जनसेवक है।

जो,लेवक नही,

देवक है ,

मैंने, आठ शून्य से,

अधिक ,

अपना बैक बैलेस ,

होने न दिया,

बाकी धन ,

प्रचार के,लिए,

कार्यकर्ता,को सौप दिया।

मैने, दो से अधिक,

वाहन न रखे,

ज्यादा,पकवान भी,

कभी न चखे,

बस,

चालीस बार ,

विदेश घूमा,

बाकी समय,

आपके चरण ही चूमा,

मैंने,

हमेशा ,

संतुलन बनाया,

आधा रखा,

और,

बाकी सब

लुटाया,

स्पा में बस,

कुछ ही दिन नहाया,

उसके बाद ,

आपके ही बीच

बोलने- मिलने आया,

पांच सितारा,मे ,

रहकर ,

जब हुआ रिचार्ज,

तभी तो ,

आपके गांव गांव ,

कर पाया,पैदल मार्च।

एक बार फिर,

छूता हूं ,आपके पांव,

जिता,दो ,मुझको ,

ये वाला चुनाव ,

Loading...