Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

फ्राॅड की कमाई

फ्राॅड करने वाले,

क्या तेरे,मन में समाई,

तू खाता और पचाता ,

फ्राॅड की कमाई।

गजब है नेटवर्क तेरा

अजब है ये वर्क तेरा

सबको उल्लू बनाने वाले,

होगा जरूर बेडा गर्क तेरा ।

तूने किस्मत ही ऐसी पाई ।

जाने कैसे तू जीवन जीता है,

फ्राॅड खाता ,फ्राॅड पीता है।

बहुत देर मे पता लगता,

बबलू के भेष में तू बबीता है।

कैसी ये शक्ल बनाई ।

श्रम से हमने रूपया पाया,

तेरे फ्राॅड से उसे ग॔वाया

बाल सफाचट करते तेरी,

होगी गरदन कटाई,

तुझे मिलेगा ऐसा नाई।

Loading...