Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

तिरंगा हमारी शान

तिरंगा हमारी आन बान और शान हैं
मां भारती के सपूतो का स्वाभिमान हैं
शत् शत् नमन अमर बलिदानों को
लहू की होली खेल गये वीर जवानों को
मिट गए जो देश हित खातिर परवानों को
मां भारती के मुकुट की शोभा बढ़ाने वालोें को
कहां तक वर्णन करूं अनगिनत बलिदान है
मां तेरे लाडले सपूतों से ही देश महान है
एकता अखंडता संप्रभुता इसकी पहचान है
सोन चिरैया कहलाता मेरा भारत महान है
उत्तर में गिरिराज हिमालय बनकर खड़ा प्रहरी सा
दक्कन में हिन्द महासागर इसके सजग सरीखा
नदियां कल कल बहती जिसका पुण्य प्रवाह है
रज के कण कण में ओज भरा
वेदों और पुराणों की यह भूमि
राम कृष्ण के अवतारों की यह धूलि है
आज विश्व में जिसका जयघोष हो रहा
अन्तरिक्ष में पहुँच इसकी और सैन्य बल है जोश भरा
विषमताओं की अग्नि में भी स्वर्ण सा तप के निखरा
आत्मनिर्भर बन आज नव निर्माण करने चला
रिपु की गीदड़ भभकी पर सिंह सी दहाड़ भरा
तिरंगा जिसके उन्मुक्त गगन में लहरा रहा
देखो नील गगन जिस पर इतरा रहा
पवन वेग से हिलोरें ले गुणगान करता
रवि निज किरणों का रथ हाँक रहा
गगन से मानों तिरंगे को ही झाँक रहा
यह तिरंगा हमारी पहचान है
भारत भूमि का सम्मान है
तिरंगा हमारी आन बान और शान हैं
मां भारती के सपूतो का स्वाभिमान हैं
तिरंगा हमारी आन बान और शान हैं

नेहा
खैरथल अलवर (राजस्थान)

Loading...