Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

गणपति महाराज

प्रथम पूज्य देव विघ्न विनाशक श्री गणेशाय महाराज नमः
शंकर सुत ग़ौरी नन्दन सफल सिद्ध हर काज करते महाराज
विद्या बुद्धि के अतुल धाम माता पिता के चरणों में माने सब धाम
बुद्धि परिचायक चतुर्थी तिथि में चन्द्रमा आपके मस्तक का ताज
एकदंत दयावंत लम्बोदर गजानन सब नाम से जाने जाते आप
रिद्धि सिद्धि के स्वामी सब जग को अतिप्रिय महाराज
मोदक है प्रिय आपको मूषक सवारी करते महाराज
माता के द्वार पाल बने तब से कहाये आप गजानन महाराज

नेहा
खैरथल अलवर (राजस्थान)

Loading...