Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

गुरू नमन

गुरु हमारे आदर्श गुरु ज्ञान का गहरा सागर
शिष्य जीवन को गुरु सूर्य सम करें उजागर
गुरु शिष्य जीवन का आधार सफलता के सूत्रधार
नित प्रस्तर को गढ़ के बनाते उज्जवल भविष्य
गुरु पथ प्रदर्शक ज्ञान रूपी प्रकाश से करे प्रकाशित
शिष्य जीवन कोरा कागज गुरु सब गुणों को करे समाहित
गुरु अंबर सा विस्तृत भरा जिसमें ज्ञान का भंडार
नित्य ज्ञान ऊर्जा का होता जिसमें संचार
गुरु पढ़ाते पाठ नैतिकता का सद् विचारों को भरकर
गुरु चरणों में नमन हम करते बारम्बार

नेहा
खैरथल अलवर (राजस्थान)

Loading...