Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

मेरी कविता

मेरे स्वप्नों की ऊंची उड़ान भर नभ में सज रही
उमंगो की किरण बिखेर कर क्या जँच रही
देखो पवन सी लहरा हिलोरें ले आ रही
मनमोहनी सी करतल ध्वनि करती आ रही

ह्रदय के कोमल तारों में मधुर तान सी बजती
मस्तिष्क में उठें विचारों को संजोकर रखती
चक्षुओं में चंचलता भरकर रखती
अधरो पर मुस्कान सी बिखेर कर

सहज सुन्दरता भरी इठलाती हुई सी
नव वधु सी सज्जित हो नुपुर ध्वनि करती
द्वार पर दस्तक दे अलबेली अदा
कलम से कागज तक उतर आती मेरी कविता

नेहा
खैरथल अलवर (राजस्थान)

Loading...