Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

धूप

सूरज की पहली किरण संग
जीवन में भरने को नवरंग
उज्जवलता लिए पहन सुनहरा भेष
कर्म शील प्रगति पथ जीवन का
आकाश से धरा पर उतर आईं धूप
जन- जन को देने संदेश
देखो आई इठलाती हुई सी धूप
प्रकृति के कण- कण में बिखरी
फूल पत्तों नव कलियों में निखरी
ऊंचे पर्वतों बहती नदियां की लहरों संग
सब ओर अपना आधिपत्य जमा कर
देखो मुस्कुरा रही है धूप
जीवन में छाए घने कोहरे

चिन्ता शोक निराशा मिटाकर
उत्साह और उमंग फिर से भरने
जीवन पथ में राह दिखाने
देखो आकाश से आई सुनहरी धूप

नेहा
खैरथल अलवर (राजस्थान)

Loading...