Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2023 · 1 min read

चल -चलों

लेकर मशाल हाथ में
चल चलो, चल चलो l

अलोकित होगा पथ
तिरोहित होगा तम
सौभाग्य जागेगा
दुर्भाग्य भागेगा l

लेकर मशाल हाथ में
चल चलो, चल चलो l

जन – जन जागेगा
जन – जन जानेगा
क्या मांग है हमारा
सारा शहर जानेगा l

लेकर मशाल हाथ में
चल – चलो, चल – चलो l

अपनों को संग – साथ लेकर
गैरों को समझा -बुझाकार
हाथों से हाथ मिलाकर
बोलो -‘महात्मा गाँधी की जय ‘ l

लेकर मशाल हाथ में
चल चलो, चल चलो l

डरों नहीं, झूकों नहीं
लड़ों नहीं, अरों नहीं
मंजिल अब दूर नहीं
थोड़ी ही दूर हैं अभी l

लेकर मशाल हाथ में
चले -चलो, चले -चलो l

लोकतंत्र बचाना है
भरष्टाचार मिटाना है
दहेज़ मिटाना है
धर्मान्तरण रोकना है… l

लेकर मशाल हाथ में
चले -चलो चले चलो l

देकर अपना स्मार -पत्र
अधिकारी को समझाना है
बातें भी कुछ करनी है
फिर अपने घर जाना है l

लेकर मशाल हाथ में
चले – चलो, चले – चलो l
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏@रचना -घनश्याम पोद्दार
मुंगेर

Loading...