Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Jun 2023 · 1 min read

मुश्किल होता है

मुश्किल होता है
उन लम्हों से पार पाना
जो लम्हें गुजर गये ।

मुश्किल होता है
उन जज्बातों को मार पाना
जो आत्मा से जुड़ गये ।

मुश्किल होता है
उस दर्द को मिटाना
जो दिल पे लिखे गये ।

मुश्किल होता है
उसे भुलाना
जो किस्मत से जुड़ गये ।।

Loading...