Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Jun 2023 · 1 min read

आपका हाथ मेरे हाथों में रह जाए.....।

आपका हाथ मेरे हाथों में रह जाए तो अच्छा है।
यह जीवन यूं ही गुजर जाए तो अच्छा है।

सभी को पता है मेरे दिल में हो आप,
यह बात आप तक पहुंच जाए तो अच्छा है।

चल रही हूं अकेली इन राहों में,
अब आपके साथ रुक जाओ तो अच्छा है।

मैंने तो खुद से वादा कर लिया जीना बस आपके साथ,
आपका भी दिल यही समझ पाए तो अच्छा है।

बहुत सारी होगे तूफान और मुश्किल है जिंदगी में,
अकेले लड़ने से बेहतर हम दोनों मिलकर मुकाबला करें यही अच्छा है।

मैं थोड़ी सी जिद्दी हूं पर मेरी जिद्द बस आप हो,
अगर इस जिसको दोगे आप साथ तो अच्छा है।
ज्यादा सोचो मत मेरा प्यार बहुत सच्चा है।

आपका हाथ मेरे हाथों में रह जाए तो अच्छा है।
यह जीवन यूं ही गुजर जाए तो अच्छा है।

Loading...