Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Jun 2023 · 1 min read

नीर की बदली

जवां मदहोश आंखों में,
छुपी है नीर की बदली, छुपी है नीर की बदली।
ये अंदर से भरी हुई,
ये दिखती है जो इक पगली, ये दिखती है जो इक पगली।
जवां मदहोश आंखों में,
छुपी है नीर की बदली, छुपी है नीर की बदली।

ये लब ख़ामोश हैं लेकिन यहां इक बात रहती है
कहीँ चुपचाप कमरे में ये आँखें बहती रहती हैं।
तुम्हारे सामने आँखें लगे बदली लगे बदली,
लगे बदली लगे बदली।
जवां मदहोश आंखों में,
छुपी है नीर की बदली, छुपी है नीर की बदली।

उठेगा दर्द सीने में तो फिर इक बात ये होगी
ज़ुबाँ पे दर्द आएगा आँखें बरसात में होंगी।
कहीँ साजन की आंखें नम, कहीं रोई बहुत सजनी,
कहीं रोई बहुत सजनी।

जवां मदहोश आंखों में,
छुपी है नीर की बदली, छुपी है नीर की बदली।
ये अंदर से भरी हुई,
ये दिखती है जो इक पगली, ये दिखती है जो इक पगली।
जवां मदहोश आंखों में,
छुपी है नीर की बदली, छुपी है नीर की बदली।

Loading...