Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Jun 2023 · 1 min read

गीत 11

गीत

बीज है जीवन
चले माटी से माटी तक ।
**
प्रस्फुटित हो कोंपलें बनकर
बढ़े।।
श्रम लगन से दौड़ता पर्वत चढ़े ।
जीत है जीवन
जलेगा सुबह गाती तक।।
**
घर माटी का फिर भी,
वही अन्न दाता ।
उपजाता सब, भूख प्यास का
है त्राता ।
जल पवन जंगल उसी के
फूल घाटी तक।।

श्याम सुंदर तिवारी

Loading...