Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Jun 2023 · 1 min read

पिघलती स्त्री

एक धुरी पर टिकी हुई स्त्री
अपने अस्तित्व के वर्चस्व को
कायम रखना जानती है…

वो नित जलाई जाती है पर
बदले में सिर्फ पिघलती है
प्रेम में
ममता में
समर्पण में…

जलती है, जलाती है खुद को
पर डटी रहती है अपने
वादों में
इरादों में
संभावनाओं में…

अपने आत्मसम्मान के लिए
दूसरों के सुख के लिए
जीती है
टिकती है
पिघलती है…

सालों ये सिलसिला चलता है,
कोई उसके अंतस की गहनता को
समझ नहीं पाता,
धीरे-धीरे जलती हुई स्त्री
बूंद-बूंद पिघलती है…

जाते-जाते भी
एक आसमान दे जाती है
प्रकाश का
उत्कर्ष का
उम्मीद का…

स्त्री
अपने वजूद के लिए जलती है
किन्तु उसे पता ही नहीं चलता
कब औरों के लिए पिघल गयी।

रचयिता—
डॉ नीरजा मेहता ‘कमलिनी’

Loading...