Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Jun 2023 · 1 min read

कौन ?

कौन मुझे पकड़ रहा है ?
अजगर की तरह जकड़ रहा है

कौन अफीम की तरह घुल रहा है ?
किसकी वजह से लोग अपनो को भूल रहा है ?

कौन मां बेटे को दूर कर रहा है ?
पति पत्नी के रिश्ते को चकनाचूर कर रहा है

किसके कारण इंसान समाज से कट रहा है ?
युवा पीढ़ी आपस में बट रहा है

कौन सोने तक मेरे साथ है ?
सुबह जगने तक मेरे हाथ है

कौन ध्यान को भटका रहा है ?
बीच राह में अटका रहा है

दुर्घटना किसके कारण है बढ़ी ?
जिससे सेलफी की भूत चढ़ी

अपराध बोध कौन बढ़ा रहा है?
कौमार्य को कुमार्ग पर चढ़ा रहा है

आज की लाइफ स्टाइल
यही है वो मोबाईल !

Loading...