Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Jun 2023 · 1 min read

निहितार्थ

विद्यार्थी काल की पुस्तक
पुस्तक के दो पन्नों के बीच
रखे सूखे गुलाब को
हर जन्मदिन की तरह
इसवार भी
पर अंतिम बार निहार कर
कर दिया उसको हर हर
तुलसी के घर ।

वर्षा के बाद भी
गमले में तुलसी का मुरझाना
सूखती तुलसी के साये
नया पैधा पनप-ना
उसमें गुलाब खिलना
इसका निहितार्थ क्या ?

Loading...