Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jun 2023 · 1 min read

7. वो बातें सबसे कहना तुम

परीक्षा हो या अग्नि परीक्षा,
हरदम आगे रहना तुम ।
जिसको तुम निभा सको,
वादें वैसी करना तुम ।।

जोड़ सको तुम जिसे,
वो बंधन प्यार का बनना तुम ।
जो लाभ हो किसी और को,
वैसा काम करना तुम ।।

हमसब अपने ही हैं,
आपस में ना लड़ना तुम ।
औरों का भला हो जिससे,
वो बातें सबसे कहना तुम ।।

अगर भला ना हो तुझसे तो,
अपनी जान ना देना तुम ।
हम काम आये किसी और के,
वैसा नाम करना तुम ।।

कवि – मनमोहन कृष्ण
तारीख – 30/04/2018
समय – 10 : 42 ( रात्रि )

Loading...