Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jun 2023 · 1 min read

परिश्रम

पहली बात तो ये है कि परिश्रम करना पड़ता है।
मंद-मंद ही सही मगर हरदम चलना पड़ता है।

जो ख़्वाब सजा रखे हैं ग़र उनको पूरा करना है,
तो उसको ही संधान किए रातों को जगना पड़ता है।

आती हैं बाधाएं ढेरों इन सपनों की राहों में,
कभी-कभी बाधाओं से टकराकर गिरना पड़ता है।

हार नहीं मानी जिसने और गिरकर भी उठना सीखा है,
बता दिया कि जीत के लिए विघ्नों से लड़ना पड़ता है।

पहली बात तो ये है कि परिश्रम करना पड़ता है।

Loading...