Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jun 2023 · 1 min read

माह सितंबर

मीठी मधुर हवा के संग में
माह सितंबर आया है
हरी दूब और नाग चंपा ने
स्वागत सुर सजाया है
आंखो मे सतरंगी सपने,
दिल मे निर्झर बहाया है ,
तितली भंवरे मस्त हुए है,
उपवन भी हर्षाया है ।
बयां घोंसला बना रही है,
मौसम ने दुहराया है ।
तिनके -तिनके जोड रही है,
हुनर अनोखा पाया है ।
सूरज ने भी सेक दिया है,
उसका मान बढाया है ।
उमस का माहौल है ओझल,
संध्या मे रंग छाया है ।
सीताफल की महक उठी,
गन्ने में रस भर आया है ।

Loading...