एक नयी रीत
आओ,
बैठो,
चलो गौर से,
अपनी धडकन का,
संगीत सुने,
आओ,
अपनी सांसो के,
कुछ गीत सुनें,
आओ ,इस जीवन में,
इक मनमीत चुने,
आओ,खुली बाहों से,
हम देखें चुनौतियां
और , अपनी जीत चुने
आओ, सबको,
अपना माने,
एक नयी यह ,
रीत चुने,