Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jun 2023 · 1 min read

मजदूर

पत्थर तोड़ते मजदूर ,

तालाब खोदते मजदूर,

मकान बनाते मजदूर ,

इनके घर है कितने दूर ।

मेहनत करते मजदूर,

गीत गाते मजदूर,

पसीना बहाते मजदूर,

प्याज रोटी खाते मजदूर,।

पैदल चलते मजदूर,

संघर्ष मे पलते मजदूर,

मिट्टी से खूब नहा लेते ,

और फिर फलते मजदूर ।

दादाजी का मकान बनाया ।

गांव की सडक बनाई,

मैदान मे चबूतरा बनाया ।

मजदूर का हुनर खूब काम आया ।

Loading...