Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jun 2023 · 1 min read

नग्नता को रोकना होगा

नग्नता को रोकना होगा……….
यदि संस्कृति बचाना चाहते हो
यदि भारतीयता बचाना चाहते हो
तो नग्नता को रोकना होगा……….

आध्यात्म को समझना होगा
समाज में सौहार्द चाहते हो
परिवार में प्यार चाहते हो
सत्य ज्ञान समझना होगा
इस फूहड़ नग्नता को रोकना होगा
तो नग्नता को रोकना होगा……….

नारी मनोरंजन मात्र रह गई
इसे फिर सम्मान को पाना होगा
आम्रपाली या खुद वैशाली को
तथागत शरण में आना होगा
इस नग्नता को रोकना होगा
………

छोटे हुए परिधानों में
न्यून हो चुके अवसानों में
लज़्ज़ा का संस्करण देना होगा
नहीं दरवाजों में सिकोड़ना होगा
इस नग्नता को रोकना ही होगा
तो नग्नता को रोकना होगा……….

पुरुष नहीं अधिकारी भोग का
स्त्री नहीं भोग कोई वस्तु है
नहीं मनोरंजन महलों का
न ही अर्थ का कोई साधन है
ये व्यापर अब रोकना होगा
तो नग्नता को रोकना होगा……….

हज़ारो पद्मियों की कह रही चिताएं
हमने जौहर दिखलाया था
अपनी अस्मिता को प्राणों का
भय भी न डगमगा पाया था
शपथ उन्ही वीर बालाओं की
इस नग्नता को रोकना होगा

संसद में बैठ देखते मूवी पोर्न जो
निष्काषित समाज से करना होगा
अब ये साहस दिखलाना होगा
कोई तो शस्त्र उठाना होगा
खुद को स्वयं बचाना होगा
इस नग्नता को रोकना होगा

बनकर चंडी महिषासुर को
या काली बन रक्तबीज को
या भोली सूरत के नटवरलाल को
या फिर नेताओं की चाल को
कहीं न कहीं रोकना होगा
तो इस नग्नता को रोकना होगा

Loading...