Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jun 2023 · 1 min read

अबकी बार

अबकी बार
नहीं जाने दूंगी
अपने पिया को
परदेश.

प्राणों से भी प्यारा है
अपना घर, अपना गाँव
अपना देश
अपना स्वदेश.

अकेले का जीवन भी
कोई जीवन है
न दर्द बांटा, न दुख
न बीतता कोई क्षण शेष.

क्या करते हैं
कैसे रहते हैं
कहाँ बताते हैं
न आता कोई सन्देश.

क्या कहूँगी
बढ़ते जिज्ञासु बच्चों को
उनके बिना कैसे दे पाऊँगी उन्हें
अच्छा परिवेश.

बैठूंगी उनके पास
बैठ कर बातें करुँगी/ समझाऊंगी
मना लुंगी उन्हें
देकर कसम अशेष.
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️@रचना – घनश्याम पोद्दार
मुंगेर

Loading...