Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jun 2023 · 1 min read

मैं तो महज पहचान हूँ

मैं तो महज पहचान हूँ
गूंगे की बहरे की
दुल्हे के सेहरे सी
मैं तो महज पहचान हूँ
महकता सा पर्व मैं
हर किसी का गर्व मैं
मैं तो महज पहचान हूँ
हर किसी की चाह मैं
ना मिलूँ तो आह मैं
मैं तो महज पहचान हूँ
किसी का हुनर हूँ
संगीत हूँ या सुर हूँ
मैं तो महज पहचान हूँ
अच्छी हूँ कि बुरी हूँ
मगर V9द मैं खरी हैं
मैं तो महज पहचान हूँ

Loading...