Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jun 2023 · 1 min read

4. तेरा बेटा भी शुरवीर कहलायेगा

आजादी आयी भी तो क्या,
फिर भी देश गुलाम है ।
देखो गौर से दुनिया वालों,
यहाँ भुखा मरता किसान है ।।

तुम भी थे भारत का बेटा,
हम भी वीर जवान हैं ।
कल आप थे भारत-भाग्य-विधाता,
आज हमसे ही इनकी शान है ।।

मजदूर किसानों के लिए,
मैं खुशियाँ भरकर लाऊँगा ।
देश के दुश्मनों से,
उनलोगों को बचाऊँगा ।।

मुझको चाहे जो भी हो,
उनसब पर आँच न आयेगा ।
देश की खातिर भले ही तन,
मेरा न्योच्छावर हो जायेगा ।।

जो कल तक हमें नहीं जाने,
कल नाम सुन गुण गाएगा ।
माँ मुझे कसम है तेरी,
तेरा बेटा भी एक दिन, शुरवीर कहलायेगा ।।

कवि – मन मोहन कृष्ण
तारीख – 25/04/2018
समय – 10 : 00 (सुबह)

Loading...