Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jun 2023 · 1 min read

बेटियां जल्दी बड़ी हो जाती है

नहीं जन्मती यह सब के यहां ,
पुण्य कर्म से घर आती हैं।
अपनी बंद मुट्ठी में पूरे घर की किस्मत लाती हैं ।
अमरत्व नेह से बरसाती हैं।
सबको साथ पिरो कर लड़ी बन जाती हैं ।
सच में बेटियां बड़ी जल्दी बड़ी हो जाती हैं ।।
गूथती थी जिसकी चोटियां कल तक,
आज वह मेरे बाल सुलझाती है ।
सच में बेटियां बड़ी जल्दी बड़ी हो जाती हैं।।
कदम संभालना ही सीखा था ,
कि घर संभालना सीख जाती हैं ।
मां के आंचल में जो छुपती थी,
ममता का सागर बन जाती हैं ।
सच में बेटियां बड़ी जल्दी बड़ी हो जाती है।।
अपने आंसू वह सबसे छिपाना जान जाती हैं,
सुख दुख में मां-बाप संग खड़ी हो जाती हैं,
अधिकार जमाती है जो हर बात पर,
फेरे होते ही वो पराई हो जाती हैं,
सच में बेटियां बड़ी जल्दी बड़ी हो जाती हैं।।

Loading...