Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jun 2023 · 1 min read

खामोश रहना बेहतर

कभी-कभी दूरियों की वजह होते है
कुछ सवाल
जिनके जवाब पास नहीं होते
होती तो है करने को मन में
अनगिनत बातें
मगर जवाब के अभाव में सहम जाते है हाथ
फोन तक उठाने में
बढ़ती दूरियां खटकती है
मन को मगर
चाह कर भी कुछ हो नहीं सकता
क्योंकि जब भी होगी बातें
उठेगा वहीं सवाल
जवाब में होगी खामोशी
और फिर तुम्हारी तरफ से
गुस्सा और झुंझलाहट
जो अच्छा नहीं लगता
इस लिए खामोश रहना बेहतर।।

Loading...