Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jun 2023 · 1 min read

उठो पुत्र लिख दो पैगाम

उठो पुत्र लिख दो पैगाम
धरती पर जन जन के नाम
हिंसा नहीं प्रेम बरसाओ
लाओ धरा पर नया विहान
उठो पुत्र लिख दो पैगाम
एक पिता है एक ही माता
ईश्वर से है सब का नाता
राह अलग है एक मुकाम
प्यार अमन का दो पैगाम
उठो पुत्र लिख दो पैगाम
एक खून और एक ही पानी
सांस सभी में एक समानी
अलग अलग नामों से प्राणी
करते हैं सब उसका ध्यान
उठो पुत्र लिख दो पैगाम
कोई गोरा कोई काला
कोई लंबा कोई नाटा
उसने नहीं किसी को बांटा
एक सरीखी सब में जान
उठो पुत्र लिख दो पैगाम
एक धरती एक गगन है
उस पर सारे जीव मगन है
लड़ते नहीं आदमी जैंसे
स्व जाति का रखते ध्यान
उठो पुत्र लिख दो पैगाम
मालिक ने सारा जहां बनाया
प्रेम शांति का पाठ पढ़ाया
इस जग में जीना सिखलाया
मानव जीवन करो महान
उठो पुत्र लिख दो पैगाम
दिल है मंदिर दिल ही मस्जिद
यह दिल ही मेरा गुरुद्वारा है
इस दिल में बैठा परमेश्वर
यह गिरजा सबसे न्यारा है
तोड़ नहीं अब जोड़ दिलों को
ईश्वर अल्लाह का है पैगाम
उठो पुत्र लिख दो पैगाम
धर्म नहीं लड़ना सिखलाता
ना ही किसी से बैर बढ़ाता
धर्म आचरण की पोथी है
जिससे बनते हैं इंसान
उठो पुत्र लिख दो पैगाम

सुरेश कुमार चतुर्वेदी

Loading...