Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jun 2023 · 1 min read

तू रूबरू हो कर भी हमसे मिलता नहीं

तू रूबरू हो कर भी हमसे मिलता नहीं
बेरुखी के धागे से ज़ख़्म सिलता नहीं

मिरी कैफ़ियत पे पत्थर भी रो पड़ा
मगर ये संगदिल इंसाँ पिघलता नहीं

जुगनुओं से तअल्लुक़ बनाए रखिए
अमावस में महताब निकलता नहीं

अपनी ख़ता गर उसने मान ली होती
वो शख़्स मिरी नज़रों से गिरता नहीं

उनके वादे पर हमको ऐतबार है ‘धरा’
उम्मीद का दिया इसलिए बुझता नहीं

त्रिशिका श्रीवास्तव धरा
कानपुर (उ.प्र.)

Loading...