Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Jun 2023 · 1 min read

किसान

मै दीन हीन जर्जर किसान,
धन की मादक्ता क्या जानू?

मै कुटियों मे रहने वाला,
महलों का स्वादन क्या जानू?मै दीन….

रूखी-सूखी बासी रोटी खाऊ,
पिज़्ज़ा-बर्गर सब क्या जानू?मै दीन….

मै भैस सवारी करने वाला,
बाइक चौपर सब क्या जानू?मै दीन….

सूखा-बाढ, बैंक-महाजन मारा,
आन-लाइन बैकिंग क्या जानू?मै दीन….

भगवान भरोसे खेती-बाडी,
मोदी-योगी राजनीत क्या जानू?मै दीन….

७० सालन सडक गाँव न आई,
बिजली इन्टर्नैट मै क्या जानू?मै दीन….

नेताओ के बन रहे महल दुमहले,
छ्प्पर टूटा कैसे बने क्या जानू?मै दीन….

बोधिसत्व कस्तूरिया २०२ नीरव निकुन्ज सिकन्दरा,आगरा-२८२००७

Loading...