Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Jun 2023 · 1 min read

होली एक रूपक

होली एक रूपक

हिरण्यकश्यप
शंका का प्रतीक है
प्रह्लाद श्रद्धा का
पर्याय है
जब तलक आप
संदेह के वश
श्रद्धा के अंकुर को
पहाड़ो से गिरा
पत्थर से दबाओगे
पानी मे डुबाने
या आग में जलाने
का प्रयास करोगे
वह और बलवती होगी
देखने मे असहाय
पर प्रतिक्रिया स्वरूप
और भी मजबूत होगी।

शंका सदा भयभीत
रहती है
ऊपर से देखने मे
बलशाली
पर अंदर से निर्बल
दिखती है।

श्रद्धा हँसती
खिलखिलाती अपने
ईष्ट में विश्वास के
साथ उनका भजन
करती रहती है

श्रद्धा का बेशक कुछ
नही होगा
उसे नाहक जलाने के
प्रयास में शंका का
हाथ के साथ
उसकी सहबाला तृष्णा
होलिका का बस
दहन होगा
अंत मे शंका का भी
दम्भ के पत्थरो से
टकरा कर
सर्वनाश होगा।

श्रद्धा कल भी अमर थी
आज भी है और
निरापद निर्मेष
कल भी अमर रहेगीं।

निर्मेष

Loading...